हिसार रोड पर फिट एंड फाइन के नाम से जिम चलाने वाले सुमित सिंह को सिंगापुर में आयोजित वल्र्ड फिटनेस फैडरेशन की प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला है. 22 से 24 मार्च तक हुई इस प्रतियोगिता के दौरान 24 मार्च को सुमित सिंह का करीब 600 खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें उन्होंने बॉडी बिल्डिंग में ब्रोंज मैडल यानी कांस्य पदक प्राप्त किया. भारत की तरफ से इस प्रतियोगिता में 12 एथलीट भाग लेने पहुंचे थे. प्रथम गोल्ड मैडल सिंगापुर को मिला. भारत पहुंचने पर सुमित सिंह का काफी जोरदार स्वागत किया गया. हमने उनसे इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें बॉडी बिल्डिंग का शौक था जो बड़ा होते-होते परवान चढ़ा. उन्होंने एक साल ट्रेनिंग लेने के बाद सिरसा में अपना फिट एंड फाइन जिम स्थापित किया. आज इस जिम में 120 स्टूडेंट जिनमें से 25 लेडीज हैं, सीखने के लिए आ रहे हैं. लगातार वे बॉडी बिल्डर तैयार कर रहे हैं और उन्होंने स्टेट लेवल की कंपीटीशन में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया है.
AWARD
CAMSOL
SIRSA

सुमित सिंह को मिला बॉडी बिल्डिंग में कांस्य पदक
AWARD
CAMSOL
SIRSA
Product Description
हिसार रोड पर फिट एंड फाइन के नाम से जिम चलाने वाले सुमित सिंह को सिंगापुर में आयोजित वल्र्ड फिटनेस फैडरेशन की प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला है. 22 से 24 मार्च तक हुई इस प्रतियोगिता के दौरान 24 मार्च को सुमित सिंह का करीब 600 खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें उन्होंने बॉडी बिल्डिंग में ब्रोंज मैडल यानी कांस्य पदक प्राप्त किया. भारत की तरफ से इस प्रतियोगिता में 12 एथलीट भाग लेने पहुंचे थे. प्रथम गोल्ड मैडल सिंगापुर को मिला. भारत पहुंचने पर सुमित सिंह का काफी जोरदार स्वागत किया गया. हमने उनसे इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें बॉडी बिल्डिंग का शौक था जो बड़ा होते-होते परवान चढ़ा. उन्होंने एक साल ट्रेनिंग लेने के बाद सिरसा में अपना फिट एंड फाइन जिम स्थापित किया. आज इस जिम में 120 स्टूडेंट जिनमें से 25 लेडीज हैं, सीखने के लिए आ रहे हैं. लगातार वे बॉडी बिल्डर तैयार कर रहे हैं और उन्होंने स्टेट लेवल की कंपीटीशन में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया है.
0 Reviews:
Post Your Review