डाक्टर दिक्षा सेठी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में सरकारी स्कूल की बेटियों को स्वच्छता की ओर जागरुक किया। उनसे हुई हमारी रिपोर्टर सुनिधि गर्ग से कुछ खास बातचीत।1. सबसे पहले अपने बारे में बता दें।
- मैंने पिछले साल अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और अभी मैं आगे की पढ़ाई के लिए तैयारी कर रही हूं।
2. इंटरनेशनल वूमेंस डे पर नेजाडेला काला के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वूमेन हाइजीन अवेयरनेस कैंप में आपने लड़कियों को वूमेन हाइजीन के बारे में जागरूक किया उसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगी?
- जी, 10 से 16 साल की लड़कियों को हाइजीन के बारे में थोड़ी कम समझ होती है और उसी बारे में उनको जागरूक करना वह भी मेरे ही जन्मदिवस पर और मुझे ऐसा मौका मिलना ये मेरे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव रहा।
3. आपके भविष्य के क्या लक्ष्य है?
- जैसे कि मैंने आपको बताया कि मैं एम.बी.बी.एस. कर चुकी हूं और आगे पोस्ट ग्रेजुएशन के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही हूं।
4. अभी तक आपका एमबीबीएस का सफर कैसा रहा?
- मेरा एमबीबीएस का सफर काफी अच्छा रहा। मुझे यहां पर बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरा इसमें इंटरेस्ट तो था ही साथ ही साथ मुझे इसमें मजा भी आने लगा।
5. आपका डॉक्टर बनने का शौक था या फिर और कुछ करने का?
- मुझे डॉक्टर बनने का शौक था और मेरा सपना भी था लेकिन मेरी और भी शौक रहे हैं जैसे फैशन डिजाइनिंग करना मॉडलिंग करना लेकिन यह सब चीजें तो साथ साथ चलती रहती हैं इसीलिए मैंने डॉक्टर बनना ही चाहा।
6. आपके रोल मॉडल कौन है?
- मेरे रोल मॉडल हमेशा से मेरे पापा ही रहे हैं मम्मी ने भी मेरा काफी साथ दिया लेकिन मेरे पापा ने मुझे हमेशा आगे बढ़ने की राह दिखाई और हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया कि मैं अपने जीवन में कुछ हासिल कर सकूं।
7. आप भविष्य में समाज सेविका के रूप में कैसे काम करना चाहती हैं?
- मैं भविष्य में समाज सेविका के रूप में काफी कुछ कदम उठाना चाहती हूं। जैसे मेरे पापा लायंस इंटरनेशनल क्लब के चेयरमैन है तो वो मुझे हमेशा उनसे सीखने को मिला है कि समाज के लिए कुछ अच्छे कार्य करें जिससे समाज को भी भला हो और हम देश के नागरिक होने का भी कर्तव्य निभा सकें।
8. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आप कोई संदेश देना चाहती हैं।
- मैं सभी महिलाओं से यही कहना चाहती हूं कि आपको गर्व होना चाहिए कि आप एक औरत हैं, आप एक बेटी हैं, आप एक मां है, आप एक बहन है, आप एक बहू हैं और भी बहुत कुछ है। आपके बिना समाज कुछ भी नहीं है। आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आप एक महिला हैं।


0 Reviews:
Post Your Review