स्टर्लिंग एजुकेशन माल में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मिलेगी शिक्षा
विश्वविद्यालय की स्थापना और हरियाणा के सबसे बड़े कॉलेज का गौरव रखने वाले सिरसा में शिक्षा जगत ने नई अंगड़ाई ली है. आज सिरसा शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा रहने वाला जिला नहीं बल्कि एजुकेशन का हब बनता जा रहा है जहां हर विषय की शिक्षा विद्यार्थियों को दी जा रही है. एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे विभिन्न संस्थानों की जहां फ्रेंचाइजी सिरसा में खुल चुकी हैं वहीं कुछ ऐसे संस्थान भी हैं जहां शिक्षा की ललक रखने वाले विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं मौजूद हैं. ऐसा ही एक संस्थान स्टर्लिंग सिटी एजुकेशन हब के नाम से खुलने जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों को हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी. स्टर्लिंग सिटी माल के नाम से डबवाली रोड पर एक विशाल भवन की स्थापना हो चुकी है जिसमें सिरसा की सबसे बड़ी कम्प्यूटर लैब स्थापित की गई है. इसके अलावा जिम फैसिलिटी, डांस क्लासेज, म्यूजिक क्लासेज और आइलेट्स की क्लासेज भी चलाई जाएंगी. नई सोच के साथ एक नई पहल सिरसा जैसे शहर में की गई है. इस संस्थान में एडवांस्ड डिजिटल क्लास रूम, निजी कक्ष के साथ खुली लायबे्ररी, लड़कियों व लड़कों के लिए अलग हाई टेक वॉशरूम, सीसीटीवी कैमरे के साथ सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम, ट्रांसपोर्ट सुविधा, रिफ्रेशमेंट के लिए कैफे-रेस्टोरेंट की सुविधा, सुविधा के लिए प्राइवेट व पर्सनल ऑफिस बनाए हैं जो क्लासरूम्स के साथ कनेक्टेड रहेंगे. इस तरह का नायाब विशाल संस्थान पहली बार सिरसा जैसे क्षेत्र को उपलब्ध करवाया गया है. यानी एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं यहां मौजूद हैं. इतना शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर सिरसा में पहली बार किसी संस्थान ने दिया है जो काबिले तारीफ है. करोड़ों रुपए की लागत से स्थापित इस संस्थान के संचालकों का कहना है कि वे चाहते हैं सिरसा के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े और उन्हें एक ही जगह सुविधायुक्त माहौल मिले ताकि वे अपनी शिक्षा को गुणवत्ता के साथ हासिल कर सकें.

0 Reviews:
Post Your Review