ट्विंकल कटारिया का बीटेक से लेकर ट्विंकल मेकअप स्टूडियो एंड सैलून तक का सफर - POSITIVE STORY
CAMSOL MARKETING SIRSA
ट्विंकल कटारिया का बीटेक से लेकर ट्विंकल मेकअप स्टूडियो एंड सैलून तक का सफर

ट्विंकल कटारिया का बीटेक से लेकर ट्विंकल मेकअप स्टूडियो एंड सैलून तक का सफर

CAMSOL MARKETING SIRSA
Short Description:

Product Description

ट्विंकल कटारिया का बीटेक से लेकर ट्विंकल मेकअप स्टूडियो एंड सैलून तक का सफर कैसा रहा आइए जानते हैं हमारी रिपोर्टर सुनिधि गर्ग से हुई कुछ खास बातचीत के कुछ अंश से -

1. सबसे पहले आप अपने बारे में बताएं।
-   मेरा नाम ट्विंकल कटारिया है। ट्विंकल मेकअप स्टूडियो एंड सलून चला रही हूं। हम सभी तरह के मेकअप में एक्सपर्ट्स हैं जैसे कि ब्राइडल मेकअप, प्री वेडशूट मेकअप, इंगेजमेंट मेकअप, कॉकटेल मेकअप और पार्टी मेकअप। हम परमानेंट नेल एक्सटेंशन में भी एक्सपर्ट हैं। हम वेन्यूज पर जाकर फ्री लांसिंग की सर्विस भी प्रोवाइड करते हैं।
2. आप कब से इस सलून को चला रहे हैं?
-    यह सलून वैसे तो 25 सालों से चल रहा है। पहले सलून को मेरी मम्मी संभालती थी लेकिन अब पिछले एक साल से सलून को मैं संभाल रही हूं।
3. आपका मेकअप के अलावा किस चीज में इंटरेस्ट रहा है?
-   वैसे तो मैं बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कर चुकी हूं। लेकिन मेरा इंटरेस्ट फैशन डिजाइनिंग में था। मेरा ज्यादा इंटरेस्ट ड्राइंग और पेंटिंग में है। पेंटिंग के अंदर मैंने ब्लॉक पेंटिंग और स्टैंसिल पेंटिंग में कोर्स भी किया हुआ है। लेकिन मम्मी को देखते हुए मेरा इंटरेस्ट मेकअप की ओर बढ़ गया।
4. आप मेकअप में कौन-कौन से और किस-किस तरह के ब्रांड्स इस्तेमाल करते हैं?
-   हम सभी तरह के प्रोफेशनल ऑल इंटरनेशनल ब्रांच यूज करते हैं जैसे MAC, Huda Beauty, NYX, H.D. Base including Tarte, Milani, Urban Decay, Make up Studio Air Brush Makeup, जिससे मेकअप काफी लंबे समय तक टिका रहता है।
5. आपने मेकअप के लिए कहां से ट्रेनिंग ली है?
-    मैंने मेकअप के लिए निहार अकैडमी, लुधियाना से ट्रेनिंग ली है जहां हमें हर तरह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स सिखाए जाते हैं।
6. आपने कभी किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है?
-   जी हां, मैंने 2018 में हिसार के ब्यूटी एक्सपो कंटेस्ट में हिस्सा लिया था जिसमें ब्राइडल मेकअप में मुझे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। वह मेरे लिए काफी गर्व भरा क्षण था।
7. स्वतंत्र लड़की बनकर आपको कैसा महसूस हो रहा है?
-   स्वतंत्र लड़की बन कर मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है कि मुझे कभी भी अपने पेरेंट्स से एक भी छोटी सी छोटी चीज के लिए मांगना नहीं पड़ता। मैं अपने साथ-साथ उनकी इच्छाओं को भी पूरा कर सकती हूं और मुझे अच्छा लगता है कि मुझे किसी के सहारे की कोई जरूरत नहीं है। जरूरत है तो बस मेरे पेरेंट्स के आशीर्वाद की और उनके सहयोग की। धन्यवाद।

0 Reviews:

Post Your Review