मेन पोस्ट ऑफिस के सामने एक छोटे से भवन में शुरूआत करके बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जांच से आरंभ हुआ संजीवनी अस्पताल आज एक वह वटवृक्ष बनकर तैयार हो चुका है जिसकी छाया में हर तरह के मरीजों को पूरा उपचार मिल रहा है. पहले मरीजों को लेकर मेट्रो सिटीज के अस्पतालों में जाना पड़ता था, आज सिरसा का सौभाग्य है कि यहां सभी तरह के मरीजों को एक ही छत के नीचे तमाम तरह की स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं. हर बीमारी का उपचार बेहद वाजिब दामों पर इस अस्पताल में मौजूद हैं और लगभग 12 विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम यहां 24 घंटे उपलब्ध रहती है. हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए भी स्वास्थ्य सुविधा का कवर भी इसी अस्पताल के पास है. इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत भी यह अस्पताल पैनल पर है. अस्पताल के एमडी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजनी अग्रवाल कहते हैं कि उनका सपना था कि सिरसा के किसी भी मरीज को उपचार के लिए परेशान न होना पड़े और सिरसा से बाहर ले जाने की जरूरत न हो. इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने स्वयं प्रयास किए. विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को अस्पताल में नियुक्त करके लोगों को सेवाएं प्रदान करना आरंभ किया. आज अस्पताल में सभी प्रकार के टैस्ट, मेडीकल, एंबुलेंस आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं. एमरजेंसी सेवाओं के लिए इस अस्पताल का सबसे बड़ा नाम है. राउंड द क्लॉक अस्पताल में एमरजेंसी की सुविधाएं मौजूद रहती हैं और मरीज के आते ही उसका उपचार शुरू हो जाता है. हमारी सोच है कि कोई बीमार न पड़े लेकिन हमारा मकसद यह है कि अगर दुर्भाग्य से कोई बीमार हो तो उसे तत्काल उपचार मिले ताकि स्वस्थ और स्वच्छ सिरसा का हमारा सपना पूरा हो.
CAMSOL
MARKETING
SANJIVANI
SIRSA

15 साल से स्वास्थ्य की संजीवनी दे रहा 'संजीवनी अस्पताल
CAMSOL
MARKETING
SANJIVANI
SIRSA


0 Reviews:
Post Your Review