सिरसा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साईं सर्व कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हिसार रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेविका कंचन कटारिया को मिस सिरसा 2019 के खिताब से नवाजा गया है। इसके अतिरिक्त समाजसेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस खिताब से उत्साहित कंचन कटारिया ने बताया कि वर्तमान में नारी शक्ति अपनी प्रतिभाओं के बलबूते समाज में अनूठी छाप छोड़ रही है। देश व प्रदेश में सर्वोच्च पदों पर महिलाएं आसीन है और ऐसे कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं को आगे बढऩे के लिए मंच प्राप्त होता है। यहां उल्लेखनीय है कि कंचन कटारिया इससे पूर्व भी कई आयोजनों में सराहनीय प्रदर्शन कर चुकी है और सम्मानित हो चुकी है। कंचन रामा क्लब द्वारा नेहरु पार्क में हर वर्ष होने वाली रामलीला में अपने हुनर का प्रदर्शन करती है। कंचन कटारिया समय-समय पर समाजसेवा कार्य जैसे कि झुग्गी झोपडिय़ों में फल, अनाज व वस्त्र वितरण, रक्तदान शिविर, प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन इत्यादि में सहयोग करती रहती है।
सिरसा में कंचन कटारिया ने डांस अकादमी से अपनी पहचान बनाई बेहतर कोरियोग्राफर के साथ समाज सेविका में भी अपनी पहचान बना चुकी है
सिरसा में कंचन कटारिया ने डांस अकादमी से अपनी पहचान बनाई बेहतर कोरियोग्राफर के साथ समाज सेविका में भी अपनी पहचान बना चुकी है



0 Reviews:
Post Your Review