300 में से श्रेष्ठ स्कूल चुना गया इंडो अमेरिकन मोंटेसरी प्री स्कूल

इंडो अमेरिकन मोंटेसरी प्री स्कूल को इस साल का उत्तर भारत का श्रेष्ठ प्री स्कूल का अवार्ड मिला है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित एक समारोह में इस स्कूल को यह पुरस्कार प्राप्त होने का गौरव हासिल हुआ. समारोह में विश्व के तकरीबन 300 स्कूलों ने हिस्सा लिया था. स्कूल के प्रबंध निदेशक तरसेम गोयल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उन स्कूलों को आमंत्रित किया गया था जिनमें उच्च श्रेणी की शिक्षा और अन्य इंफ्रा स्ट्रक्चर बच्चों को उपलब्ध करवाया जाता है. लगभग 300 स्कूलों ने इसमें हिस्सा लिया जिनमें उत्तर भारत में उनके स्कूल ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है. इस विश्व शिखर सम्मेलन पुरस्कार 2019 में उनके स्कूल ने जो स्थान हासिल किया उससे वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. साथ ही उन्हें बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने की प्रेरणा और बढ़कर मिली है. स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट सुनील बताते हैं कि स्कूल में बच्चों को न केवल क्वालिटी एजुकेशन दी जाती है बल्कि उन्हें बातचीत करने का ढंग, स्वास्थ्य के बारे में जानकारी, खेलों के बारे में ज्ञान, नैतिक शिक्षा आदि सब सिखाया जाता है. सभी धर्मों के प्रति जानकारी दी जाती है और धर्मों का आदर करने का पाठ पढ़ाया जाता है. बच्चों का संपूर्ण बीमा किया जाता है और उनकी सुरक्षा का भी भरपूर ध्यान रखा जाता है.
0 Reviews:
Post Your Review