पेस्ट्री बनाकर कर रही है समाज सेवा"- रीना सेठी - POSITIVE STORY
CAMSOL EDUCATION MARKETING SIRSA
पेस्ट्री बनाकर कर रही है समाज सेवा"- रीना सेठी

पेस्ट्री बनाकर कर रही है समाज सेवा"- रीना सेठी

CAMSOL EDUCATION MARKETING SIRSA
Short Description:

Product Description

मां अपने बच्चों की सेहत के लिए बहुत कुछ करती है और जब बात आती है बच्चे को खाना खिलाने की तो मां उसके अंदर अपना सारा प्यार भर कर अपने बच्चे को खाना खिलाती है। ऐसी ही एक मां है रीना सेठी जिन्होंने अपने बच्चे के लिए करीब 2 साल पहले पेस्ट्री बनाना सीखा था। उन्होंने पेस्ट्री बनाना इसलिए सीखा क्योंकि उनके बेटे को पेस्ट्री का बहुत शौक था। हर मां अपने बच्चे को बाहर के खाने से ज्यादा घर का खाना खिलाने में खुश होती है इसीलिए उन्होंने घर में पेस्ट्री बनाना शुरू किया। घर में डायबिटीज के मरीज होने के कारण उन्होंने शुगर फ्री पेस्ट्रीज भी बनाई। ऐसी पेस्ट्री पहले घरवालों को, फिर फ्रेंड्स को, रिश्तेदारों को और धीरे-धीरे बाहर वालों को भी बेहद पसंद आने लगी। इसके साथ-साथ इनकी रुचि बन गई और समाज सेवा भी। इन्होंने धीरे-धीरे यूट्यूब से भी काफी कुछ सीखा। ये केक और पेस्ट्री के लिए किसी से भी रुपए नहीं लेती। अगर कोई इन्हें खुद की मर्जी से कुछ भी देना चाहे तो वे स्वीकार कर लेती हैं। इन्होंने समाज के लिए बहुत से कार्य किए हैं जैसे कि पौधारोपण, गरीबों में और अनाथ बच्चों में मिठाई और किताब में बांटना, साथ ही साथ हाल ही में मुंसिपल काउंसिल की भूमिका निभाते हुए हर घर में जा जाकर फैमली यूनिक आईडी भी बनवा रही है। यह कन्हैया आश्रम और वृद्धाश्रम के साथ भी जुड़ी हुई है। इन सभी कार्यों में इनका इनके परिवार का भी पूरा सहयोग है।

0 Reviews:

Post Your Review